“श्रमेव जयते” प्रदेश के औद्योगीकरण को गति देगा

श्रम मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज जारी पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमेव जयते कार्यक्रम को मध्यप्रदेश में औद्योगिकीकरण को नयी गति देने वाला बताया है।

श्री आर्य आज नई दिल्ली में विज्ञान भवन में श्रम मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल हुए। श्रम मंत्री श्री आर्य ने कहा कि मध्यप्रदेश में हाल ही में सम्पन्न हुए वैश्विक निवेश सम्मेलन में श्रम कानूनों में संशोधन का जो आश्वासन दिया गया था, उसे आज केन्द्र सरकार के इस फैसले से मूर्तरूप मिल गया है। उन्होंने कहा कि कौशल विकास, यू.आई.डी. की तर्ज पर कर्मचारी भविष्य निधि का व्यक्तिगत नम्बर दिये जाने से पारदर्शिता एवं श्रमिक हितों की रक्षा होगी। साथ ही नियोक्ताओं का काम करना आसान होगा। श्री आर्य ने कहा कि इस सबसे इन्सपेक्टर राज से भी छुटकारा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *