कोई भी देश भारत को सीमा मुद्दे के बारे में आदेश नहीं दे सकता

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत एक शक्तिशाली देश है और कोई दूसरा देश उसे सीमा मुद्दे के बारे में आदेश नहीं दे सकता। अरूणाचल प्रदेश में सड़क बनाने पर चीन की आपत्ति पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त

करते हुए श्री सिंह ने कहा कि चीन को मिल बैठकर मसले का हल निकालना चाहिए। गृहमंत्री ने सभी देशों से आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया है। हरियाणा के मानेसर में आज राष्‍ट्रीय सुरक्षा गार्ड के तीसवें स्‍थापना दिवस समारोह के अवसर पर गृहमंत्री ने कहा कि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्‍व आतंकवा‍दी गतिविधियों का सामना कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *