घरेलू शेयर बाजार में बढ़त और बैकों और निर्यातकों द्वारा डालर की बिकवाली के बीच रूपया आज डालर के मुकाबले 39 पैसे मजबूत हुआ। एक डालर की कीमत 61 रूपए पैसे दर्ज हुई। दो दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला
तोडते हुए बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स एक सौ नौ अंक बढकर 26 हजार के स्तर को फिर पार करता हुआ 26 हजार 109 पर बंद हुआ। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 32 अंक बढ़कर सात हजार 780 पर बंद हुआ।