पूर्वात्‍तर राज्‍यों के लोगों के खिलाफ हिंसा बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी

श्री रिजिजू ने कहा कि केन्‍द्र स्थिति से पूरी तरह अवगत है। ग़ृह राज्‍यमंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाओं का देश की एकता पर असर नहीं पड़ना चाहिए। श्री रिजिजू ने बताया कि गुड़गांव मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है

और पुलिस इस मामले में शामिल अन्‍य लोगों की तलाश कर रही है। गुड़गांव में बुधवार रात आठ लोगों ने कथित रूप से शराब पीने से इंकार करने पर नगालैंड के तीन युवकों से मारपीट की थी और उन्‍हें घायल कर दिया था। गृह राज्‍यमंत्री ने कहा कि गुड़गांव में रहने वाले पूर्वोत्‍तर के लोगों के लिए एक हैल्‍पलाइन सेवा शुरू की जायेगी। उन्‍होंने कहा कि अगर हेल्‍पलाइन ऐसी घटनाओं को रोकने में सहायक होती है तो देश के सभी मैट्रो शहरों में यह सेवा शुरू की जायेगी, जहां पूर्वोत्‍तर के लोग रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *