भारत ने सुल्‍तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट में ब्रिटेन को 2-1 से हराया

भारत ने सुल्‍तान जोहोर कप अंडर- 21 हॉकी टूर्नामेंट जीत लिया है। मलेशिया में आज खेले गए रोमांचक फाइनल में भारत ने ब्रिटेन को दो-एक से पराजित कर अपना खिताब बरकरार रखा ।

हरमनप्रीत ने भारत की ओर से दोनो गोल पेनल्टी कार्नर से किये। वे नौ गोल के साथ टूर्नामेट के शीर्ष स्कोरर बने और उन्हे टॉप स्कोरर का पुरस्कार मिला। हरमनप्रीत ने मैच मे निर्धारित समय की समाप्ति से 45 सेकंड पहले मिले पेनल्टी कार्नर पर भारत के लिए विजयी गोल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *