पाकिस्तान ने आज फिर से संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू के परगवाल सेक्टर में भारत की अग्रिम चौकियों और कुछ अन्य इलाकों में गोलाबारी की।
सुबह करीब साढ़े दस बजे स्वचालित हथियारों से शुरू हुई। गोलाबारी दिन में तीन बजे तक जारी रही। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने इस दौरान काफी संयम का परिचय दिया और जवाबी कार्रवाई नहीं की।