भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की दूसरी बेटी प्रीतम मुंडे ने महाराष्ट्र में बीड लोकसभा सीट के उपचुनाव में लगभग सात लाख वोटों के अंतर से जीत हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
इससे पहले 2004 के लोकसभा चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में आरामबाग सीट से मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार अनिल बसु ने पांच लाख 92 हजार पांच सौ दो वोटों के अंतर से जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था।