राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2007-08 से खेलकूद एवं संस्कृतिक/बौद्धिक प्रतियोगिता की योजना प्रारंभ की गई है।
योजना में राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले मध्यप्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति वर्ग उत्कृष्ट खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाकर पुरस्कार के रूप में प्रोत्साहन राशि दी जाती है।