श्री मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के नए मुख्यमंत्री चुने गए हैं। चंडीगढ़ में हुई बैठक में दोनों केन्द्रीय पर्यवेक्षक और सभी सैंतालीस नव निर्वाचित विधायक उपस्थित थे। भाजपा समर्थकों ने फैसले का स्वागत किया है।
श्री खट्टर करनाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं।