बम्बई शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में आज सेन्सेक्स 213 अंक के उछाल के साथ 26 हजार 788 पर खुला। अब से कुछ देर पहले यह 186 अंक की वृद्धि के साथ 26 -हजार 764 पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 64 अंक बढ़कर 7 हजार 992 पर था। अन्तरबैंक विदेशी मुद्राबाजार में चौथे दिन भी रूपये में मजबूती का सिलसिला बरकरार है। डॉलर के मुकाबले रूपया आज चौदह पैसे मजबूत होकर 61 रूपये 17 पैसे प्रति डॉलर बोला गया।