वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई-30 का पूरा बेडा हटा लिया गया है। पिछले हफ्ते पुणे के निकट सुखोई-30 एमकेआई विमान दुर्घटना के कारण यह कार्रवाई की गई है और प्रत्येक विमान की तकनीकी जांच की जा रही है।
आरंभिक जांच के बाद बताया गया है कि दुर्घटना मानवीय गलती के कारण नहीं, बल्कि तकनीकी कारणों से हुई। देश के कुल लड़ाकू विमानों में से लगभग एक तिहाई सुखोई-30 विमान हैं। 2009 के बाद से सुखोई-30 एमकेआई की यह पांचवीं दुर्घटना है। इससे पहले भी कम से कम दो बार इन विमानों की उड़ानें रोकी गई थीं।