असम में नौगांव जिले में बस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत

असम में नौगांव जिले में सड़क दुर्घटना में मरने वालो की संख्‍या नौ हो गयी है। जिला पुलिस अधीक्षक अरविंद कलिता ने कहा कि एक घायल यात्री ने अस्‍पताल में दम तोड़ दिया है। गंभीर रूप से घायल 17 लोगों का विभिन्‍न अस्‍पतालों में इलाज चल रहा है।

हादसे में मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। पुलिस के अनुसार तीस यात्रियों से भरे बस लखिमपुर से गुवाहाटी आ रही थी जब राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पुल की रैलिंग से जा टकराई और खाई में जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को गुवाहाटी मेडीकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने इस घटना पर गंभीर शोक व्यक्त करते हुए परिवहन विभाग के सचिव को इस घटना के जांच के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नौगांव अस्पताल में घायल लोगों के उपचार का जायजा ले रहे हैं। मुख्‍यमंत्री तरूण गोगोई ने घटना पर दु:ख प्रकट करते हुए नियमों के अनुसार मुआवजा देने की घोषणा की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *