बैंगलौर में तीन वर्षीय स्कूली छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने आज स्कूल के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। इस व्यक्ति की पहचान स्कूल के कार्यालय सहायक गुंडप्पा के रूप में हुई है।
इसी स्कूल में 22 अक्टूबर को यह घटना हुई थी। आई पी सी और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले के जांच जारी है।