प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में शिशु और मातृ मृत्यु दर पर चिन्ता व्यक्त करते हुए गरीबों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया है। वे आज मुम्बई में नवीकृत और आंशिक रूप से नवनिर्मित एच एन रिलायंस फाउंडेशन
अस्पताल और अनुसंधान केन्द्र के उद्घाटन के अवसर पर बोल रहे थे। आज भी हमारे यहां जन्म के साथ मरने वाले बच्चों की संख्या बहुत चिंताजनक है। प्रसविता माताओं के मरने की संख्या बहुत चिंताजनक है। सैकड़ों की तादाद में बच्चे जन्म के साथ ही मृत्यु के शरण हो जाते हैं। कभी बालक मर जाता है कभी मां और बालक दोनों मर जाते हैं और कारण जो प्राथमिक सुविधाएं चाहिए उसका अभाव है। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल , रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और फिल्म जगत सहित विभिन्न क्षेत्रों के महत्वपूर्ण व्यक्ति उपस्थित थे।