जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने की निर्वाचन आयोग की घोषणा के एक दिन बाद सुरक्षा बलों ने कल उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के एक ठिकाने से आठ आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।
इस ठिकाने से आतंकवादी गतिविधियों के लिए भर्ती की जाती थी। आतंकवादियों की गिरफ्तारी से सुरक्षाबलों ने राज्य के उत्तर में अगले महीने होने वाले चुनाव से पहले विध्वंस की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है।