चक्रवात नीलोफर के अगले 24 घंटे में भीषण चक्रवाती तूफान का रूप

चक्रवात नीलोफर के अगले 24 घंटे में भीषण चक्रवाती तूफान का रूप ले लेने से बृहस्‍पतिवार से गुजरात के तटवर्ती जिलों में कहीं भारी और कहीं बहुत भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया है कि मध्‍य और दक्षिण-पश्चिम

अरब सागर के ऊपर उठा चक्रवात धीरे धीरे उत्‍तरी दिशा में बढ़ गया है और अब गुजरात के नालिया से एक हजार 165 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित है। विभाग का कहना है कि बृहस्‍पतिवार से गुजरात तट के पास 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जो बढ़कर 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती हैं। मछुआरों को सलाह दी गई है कि समुद्र में न उतरें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *