मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने नवदुनिया द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘मध्यप्रदेश के वन वृक्ष’ का आज यहाँ विमोचन किया। इस पुस्तक में मध्यप्रदेश के वनांचल में पाये जाने वाले प्रमुख
50 प्रकार के वृक्ष का वर्णन है। इस मौके पर नवदुनिया के यूनिट हेड श्री नीरज पांडे तथा वरिष्ठ पत्रकार श्री धनंजय सिंह उपस्थित थे।