मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में आगामी 24 नवम्बर से 22 फरवरी 2015 के मध्य लगभग 19 हजार 528 यात्री विभिन्न तीर्थ-स्थल की यात्रा करेंगे। इसमें 43 जिले के चयनित यात्री पुरी, अजमेर, तिरुपति, द्वारका, रामेश्वरम्, गया तथा अमृतसर तीर्थ-स्थल के दर्शन कर सकेंगे
मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में 24 नवम्बर को ओडीसा के पुरी तीर्थ-दर्शन के लिए हरदा से 166, खण्डवा 228, बुरहानपुर 225, खरगोन 195 तथा बड़वानी से 164 यात्री रवाना होंगे। अजमेर शरीफ के लिए 4 दिसम्बर को जबलपुर से 220, सागर 151, डिण्डोरी 101, मंडला 105, ग्वालियर 251 और मुरैना से 148 यात्री जायेंगे। तिरुपति के लिए 11, 25 व 30 दिसम्बर को राजगढ़ से 209, भोपाल 260, रायसेन 151, सीहोर 145, होशंगाबाद 211, रीवा 253, उमरिया 210, अनूपपुर 211, सिंगरोली 151 तथा सीधी से 152, जबलपुर से 201, मंडला 105, बैतूल 155, छिन्दवाड़ा 215, सिवनी 151 तथा नरसिंहपुर से 149 यात्री रवाना होंगे। आगामी 2 जनवरी 2015 को कटनी से 220, सागर 272, दमोह 275 तथा पन्ना से 210 यात्री द्वारका तीर्थ-स्थल के लिए रवाना होंगें। द्वारका के लिए अगली यात्रा 10 फरवरी 2015 को निर्धारित है, इसमें होशंगाबाद से 214 यात्री, भोपाल 230, उज्जैन 220, देवास 108, सीहोर 102 और रायसेन से 103 यात्री जायेंगे। आगामी 7 जनवरी 2015 को शाजापुर से 301, राजगढ़ 225, गुना 245 तथा आगर से 205 यात्री पुरी दर्शन के लिए रवाना होंगे।