मलेरिया – डेंगू नियंत्रण के लिए सक्रिय हैं 70 दल

भोपाल में डेंगू और मलेरिया पर नियंत्रण तथा बचाव के लिए 700 अधिकारी-कर्मचारियों के 70 दल कार्य कर रहे हैं। ये दल नागरिकों को समझाइश के अलावा अस्पतालों में आवश्यक दवाइयाँ उपलबध करवाने

के काम में लगे हैं। इन दलों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आयुष, गैस-राहत और नगर निगम का अमला शामिल है। मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया रोग मच्छरों से होते हैं । प्रदेश में इन रोगों के अलावा मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण और बचाव के लिए जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में गत एक वर्ष में करीब 700 रक्त जाँच नमूनों में इन रोगों के पॉजीटिव होने की रिपोर्ट मिली। रोगियों को आवश्यक उपचार देकर स्वस्थ कर घर भेजा गया। हालांकि सात मामलों में मृत्यु भी हुई। स्वास्थ्य विभाग रोग नियंत्रण के लिए निरंतर सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *