राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नगरीय निकायों की फोटोयुक्त मतदाता सूची की सीडी तैयार करवाकर विक्रय के लिये उपलब्ध करवायें।
प्रत्येक नगरीय निकाय की मतदाता सूची की सीडी की कीमत 100 रुपये निर्धारित की गई है।