भारत से तपेदिक रोग को समाप्त करने के उद्देश्य से केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने तपेदिक मिशन-2020 की घोषणा की है। बार्सिलोना में, विश्व स्वास्थ्य संगठन के वैश्विक तपेदिक सम्मेलन
में डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस मिशन की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार तपेदिक के मरीजों को मुफ्त जांच और उपचार की सुविधा मुहैया कराने की दिशा में सभी प्रयास कर रही है।