बिहार में जमुई जिले के गढ़ी बांध में एक नाव के डूब जाने से तीन बच्चों सहित 12 लोगों की मौत हो गयी। जिला मजिस्ट्रेट शशिकांत तिवारी ने बताया कि छह शव निकाले जा चुके हैं। शेष शवों की तलाश के लिये कार्रवाई जारी है।
दुर्घनाग्रस्त नाव में 15 लोग सवार थे। नवादा जिले के कुआकोल गांव से एक धार्मिक कार्यक्रम के लिये गढ़ी गांव जा रहे थे। मृतकों में अधिकांश नवादा जिले के है। जिन छह लोगों का शव बरामद किया गया, उनमें तीन एक ही परिवार के है। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये अनुग्रह राशि दिये जाने की घोषणा की है। राहत और बचाव कार्य जारी है। एनडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है।