मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मंत्रालय परिसर में समारोह में गायकों और नृत्य कलाकारों की प्रशंसा की। मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा ने भी मध्यप्रदेश गान और गीत
पर आधारित नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए कलाकारों को बधाई दी है। स्थापना दिवस पर आज आयोजित प्रथम कार्यक्रम में मंत्रालय के विस्तार भवन का शिलान्यास भी हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से मध्यप्रदेश गान और नृत्य ने सभी का ध्यान खींचा।