दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग द्वारा विधानसभा भंग करना अब लगभग तय है, क्योंकि तीनों बडे राजनीतिक दलों ने सरकार बनाने में असमर्थता व्यक्त की है। श्री नजीब जंग ने सरकार गठन
के बारे में कल भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के प्रतिनिधियों से सलाह-मशविरा किया। तीनों ही दलों ने कहा कि वे फिर से चुनाव कराने के पक्ष में हैं। श्री नजीब जंग इस बातचीत के नतीजे के बारे में अपनी रिपोर्ट राष्ट्रपति को भेजेंगे।