1984 के दंगा पीड़ितों को मुआवजे के संबंध में कोई फैसला नहीं

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज निर्वाचन आयोग को सूचित किया कि उसने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के परिजन को पांच-पांच लाख रूपये का मुआवजा प्रदान करने का कोई फैसला नहीं किया है

और इस प्रकार आदर्श आचार संहिता का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है । निर्वाचन आयोग के पत्र के जवाब में मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि उसने फैसला नहीं किया है और औपचारिक रूप से इसकी घोषणा नहीं की गयी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *