साल 8500 विद्यालय में हेंडस वॉश यूनिट का निर्माण

प्रदेश में इस वर्ष 8500 विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या के मान से हेंड्स वाश यूनिट का निर्माण होगा। इतने ही टायलेट्स की सुविधा भी दी जाएगी। यह जानकारी आज मंत्रालय में सर्वशिक्षा अभियान मिशन

की कार्यकारिणी की बैठक में दी गई। अध्यक्षता मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा ने की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य सचिव श्री डिसा ने नवीन आवासीय विशेष प्रशिक्षण योजना में लक्ष्य प्राप्ति के लिए गति तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि 87 लाख विद्यार्थी को यूनीफार्म और पाठ्य-पुस्तकें प्रदाय की गईं हैं। शाला त्यागी बच्चों के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं। शिक्षा विभाग ने विद्यालय स्तर पर शैक्षणिक कार्यों के मूल्यांकन के लिए शाला दर्पण नामक विशेष केलेंडर और ब्यौरा – पत्रक तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *