मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा ने आज समाधान ऑनलाइन में विभिन्न आवेदकों के लंबित मामलों का समाधान करवाया। मुख्य सचिव ने संबंधित जिले के कलेक्टर और विभाग के प्रमुख सचिव और विभागाध्यक्ष
से समाधान की कार्यवाही करवाई। मुख्य सचिव श्री डिसा ने समाधान ऑनलाइन में आज प्रमुख रुप से उद्यानिकी मिशन में पेक हाउस के लिए अनुदान राशि मिलने में विलंब, नलकूप योजना में लाभ दिलवाने, प्रसव मृत्यु के मामले में राहत राशि के भुगतान, वन्यज्ञप्राणी के हमले से घायल होने पर सहायता , छात्रवृत्ति, लाड़ली लक्ष्मी, आवास, कन्या प्रोत्साहन और कन्यादान योजना में पात्रतानुसार प्रकरण स्वीकृत कराकर राशि का भुगतान करवाया।