प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, फोर्ब्स पत्रिका की विश्व के सबसे ताक़तवर लोगों की सूची में 15वें स्थान पर हैं। इसमें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लगातार दूसरे वर्ष अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा
को पछाड़कर पहले स्थान पर हैं। पिछले साल 21वें स्थान पर रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस सूची में स्थान नहीं मिल पाया है।