दिल्ली में आज से चार दिन का आरोग्य मेला शुरू होगा

दिल्ली में आज से चार दिन का आरोग्य मेला शुरू होगा, जिसमें देश की जनस्वास्थ्य प्रणाली के महत्व को प्रदर्शित किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन ने कल नई दिल्ली में बताया कि इस मेले

में एक दर्जन से ज्यादा देशों के स्वास्थ्य मंत्री और देश-विदेश के चार हजार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। डॉ. हर्षवर्द्धन ने कहा कि सरकार देश में आयुर्वेदिक औषधियों की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है। आयुष से जुड़ी हुई सारी जानकारी- आयुर्वेद के बारे, सिद्धा के बारे में, यूनानी के बारे में, होम्योपैथी के बारे में, नेचुरोपैथी और योग के बारे में, इन सबके बारे में विस्तृत जानकारी यहां पर मिलेगी। प्रिवेंसन के ऊपर यहां पर फोक्स होगा। यहां पर जो है निःशुल्क इलाज करने की सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *