काले धन के बारे में विशेष जांच दल को पता चला है कि सूची में उल्लिखित एच.एस.बी.सी. बैंक के छह सौ से अधिक खाताधारकों में से आधे से अधिक के खातों में कोई धनराशि जमा नहीं है, जबकि सौ
से अधिक नामों को कई बार लिखा गया है। इससे उनके खिलाफ कार्रवाई करने में बाधा पहुंच रही है। आयकर विभाग एच.एस.बी.सी. जेनेवा के छह सौ अट्ठाइस खाताधारकों की सूची में से तीन सौ के खिलाफ मुकदमा चलाने पर विचार कर रहा है।