राज्यपाल द्वारा अग्नि-2 मिसाइल के सफल परीक्षण पर बधाई

राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने 2000 किलोमीटर दूर तक सतह से सतह पर मार करने की क्षमता वाली अग्नि-2 मिसाइल के सफल परीक्षण पर देश के वैज्ञानिकों और रक्षा अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

राज्यपाल श्री यादव ने कहा है कि अग्नि-दो मिसाइल के सफल परीक्षण से देश का विश्व की शक्तिशाली सेनाओं में स्थान सुनिश्चित हो सकेगा। इस मिसाइल के सेना में शामिल होने से देश रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *