हिन्दी के अग्रणी कवि डॉ. केदारनाथ सिंह को भारतीय साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए 49वां ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज नई दिल्ली में एक समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री मुखर्जी ने कहा कि डॉ. केदारनाथ सिंह की कविताएं अर्थ, रंग और आधुनिक सौंदर्य शास्त्र के साथ-साथ पारम्परिक ग्रामीण समुदायों की संवेदनाओं की स्वीकृति का कोलाज प्रस्तुत करती हैं।