2 लाख 47 हजार मतदाता पर्ची वितरित

नगरीय निकाय निर्वाचन – 2014 के लिए फोटोयुक्त मतदाता पर्ची का वितरण प्रारंभ हो चुका है। अभी तक 2 लाख 47 हजार 485 मतदाता को मतदाता पर्ची वितरित की जा चुकी है।

राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री आर. परशुराम ने बताया है कि छतरपुर जिले में 38498, दमोह में 7872, रीवा में 34554, सीधी में 1407, शहडोल में 397, हरदा में 3559, रायसेन में 56337, विदिशा में 54, राजगढ़ में 7225, आगर मालवा में 19482, देवास में 16827, खरगोन में 37490, झाबुआ में 4200, धार में 3445, उज्जैन में 1270 और मंदसौर में 14868 मतदाता पर्ची का वितरण किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *