भाजपा ने महाराष्‍ट्र विधानसभा में ध्‍वनिमत से विश्‍वासमत प्राप्‍त किया

महाराष्‍ट्र विधानसभा में श्री देवेन्‍द्र फडणवीस के नेतृत्‍व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने निर्णायक विश्‍वास मत प्राप्‍त कर लिया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता आशीष शेलार ने प्रस्‍ताव पेश किया, जिसे ध्‍वनिमत से स्‍वीकार कर लिया गया।

विधानसभा अध्‍यक्ष हरिभाऊ बागडे ने घोषणा की कि शिवसेना के एकनाथ शिंदे सदन में विपक्ष के नेता होंगे। शिवसेना ने मत विभाजन की मांग की जिसे अध्‍यक्ष ने अस्‍वीकार कर दिया।  पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता पृथ्‍वीराज चव्‍हाण ने भी मांग की है कि भाजपा सरकार के विश्‍वास प्रस्‍ताव पर फिर से मतदान होना चाहिए। इससे पहले भाजपा के वरिष्‍ठ नेता हरिभाऊ बागड़े को महाराष्‍ट्र विधानसभा का अध्‍यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *