फलोद्यान योजना में किसानों के चयन में विलम्ब क्यों

जिले में उद्यान विभाग का अमला फलोद्यान एवं सब्जी विकास योजनाओं में किसानों का चयन एक सप्ताह में करेगा। कलेक्टर श्री निशांत वरवडे ने आज कलेक्ट्रेट में आयोजित उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक

में यह निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी सी शर्मा,उद्यानिकी सहायक संचालक श्रीमती डा.आशा उपवंशी वासेवार और उद्यान विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में उद्यान विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों में दिये गये लक्ष्य के अनुरूप अभी तक उपलब्धि दर्ज नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी विकास खण्ड मुख्यालय पर रहे और मैदानी अमले को गतिशील बनाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *