बीसीसीआई अध्‍यक्ष एन श्रीनिवासन को क्‍लीन चिट

न्‍यायमूर्ति मुकुल मुदगल समिति की जांच रिपोर्ट में बी सी सी आई अध्‍यक्ष श्री निवासन को क्‍लीन चिट दी गई है। इसमें कहा गया है कि एन. श्रीनिवासन की मैच फिक्सिंग या सट्टेबाजी में कोई भूमिका

नहीं है और न ही उन्‍होंने इंडियन प्रीमियर लीग में भ्रष्‍टाचार के मामलों की जांच में कोई रोड़ा अटकाया है। उच्‍चतम न्‍यायालय ने समिति की 35 पृष्‍ठों की रिपोर्ट आज नई दिल्‍ली में सार्वजनिक की। जांच समिति ने न्‍यायालय को बताया कि राज कुन्‍द्रा का सट्टेबाजों के साथ सम्‍पर्क था और वह मैचों में सट्टेबाजी करता था। समिति ने बताया कि ऐसे कोई प्रमाण नहीं हैं, जिनसे पता चलता हो कि गुरूनाथ मय्यपन मैच फिक्सिंग में शामिल है। लेकिन समिति ने चेन्‍नई सुपर‍ किंग्‍स के मालिक गुरूनाथ मय्यप्‍पन के सट्टेबाजी की गतिविधियों में शामिल होने की पुष्टि की है। समिति ने उच्‍चतम न्‍यायालय को बताया कि समिति ने यह भी पाया कि क्रिकेट प्रशासक सुन्‍दर रमन का एक सट्टेबाज के साथ सम्‍पर्क था और उसने एक सीजन में उसके साथ आठ बार सम्‍पर्क किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *