शालाओं में शौचालयों के निर्माण कार्य की नियमित मॉनीटरिंग होगी

राज्य शासन ने प्रदेश की 8,540 प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में शौचालयों के निर्माण कार्य की नियमित मॉनीटरिंग के निर्देश समस्त जिला परियोजना समन्वयक को दिये हैं। इन शालाओं में विगत 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती

पर शौचालय के निर्माण का भूमि-पूजन करवाने के निर्देश दिये गये थे। शासन ने सभी जिलों से निर्माण कार्य की भौतिक प्रगति को विभागीय पोर्टल पर प्रदर्शित करने को कहा है। शासन ने माह के द्वितीय एवं चतुर्थ मंगलवार को वीडियो क्रांफ्रेंसिंग में प्रगतिरत कार्य की पूर्ण जानकारी देने तथा उसे पोर्टल एवं जीआईएस मेपिंग पर भी उपलब्ध करवाने को कहा गया है। शासन ने कहा है कि शौचालयों का समस्त निर्माण कार्य आगामी 31 दिसम्बर तक पूरा हो जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *