जी ए डी चौराहा फ्लाई ओव्हर 26 जनवरी के पहले पूरा होगा

बी आर टी एस में जी ए डी चौराहा फ्लाईओव्हर के निर्माण को 26 जनवरी 2015 के पहले हर हाल में पूरा किया जायेगा। नगर निगम के मातामंदिर स्थित कार्यालय के सभाकक्ष में बी आर टी एस को लेकर आयोजित

बैठक में यह तय किया गया। कलेक्टर श्री निशांत वरवडे, आयुक्त नगर निगम तेजस्वी नायक ,प्रभारी अधिकारी एडीशनल कमिश्नर श्री चन्द्रमौली शुक्ला और जिला प्रशासन नगर निगम व बी आर टी एस के अधिकारी मौजूद थे। बी आर टी एस कारीडोर को जल्दी पूरा करने के लिये चल रहे कार्यो की सतत समीक्षा और जिला प्रशासन एवं नगर निगम से जुडी किसी भी बाटलनेक को दूर करने के लिये अब हर मंगलवार को कलेक्टर खुद जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। हबीबगंज आर ओ वी के संबंध में कार्यो को गति देने में आ रही कठिनाईयों को दूर किया जायेगा। एमप्री के डायरेक्टर के साथ कलेक्टर चर्चा करेंगे और आर ओ वी के संबंध में जो समस्या है उसे दूर करेंगे। इसी प्रकार बी आर टी एस सर्विस रोड के संबंध में जिन व्यक्तियों ने न्यायालय में याचिका दाखिल की है उनसे भी चर्चा की जायेगी। चर्चा में डबल एफ ए आर पर भी विचार होगा। बी आर टी एस के बस स्टॉप की डिजाईन और उस पर अनुमति दिये गये विज्ञापनों के अलावा इधर उधर के कोई भी बेतरतीब ढंग से जानकारी अथवा विज्ञापन नहीं दर्शा पायेंगे। जो ऐसा करेगा उसके विरूद्ध सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के तहत कार्यवाही होगी। बैठक में अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *