गुजरात में 2002 के दंगों की जांच के लिए गठित नानावटी आयोग ने अपनी अन्तिम रिपोर्ट गुजरात सरकार को सौंप दी है। आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत न्यायाधीश जी0 टी0 नानावटी ने अपनी रिपोर्ट आज गुजरात की मुख्यमंत्री आनन्दी बेन पटेल को सौंपी।
अन्तिम रिपोर्ट के निष्कर्षों का औपचारिक खुलासा नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों के अनुसार इसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया है। इससे पहले आयोग ने अपनी अन्तरिम रिपोर्ट सितम्बर 2008 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को सौंपी थी जिसे राज्य विधानसभा में रखा गया था। अंतरिम रिपोर्ट में भूमिका, कार्यवाही और गोधरा रेलवे स्टेशन के पास साबरमती एक्सप्रेस रेलगाडी के कुछ डिब्बों में लगी आग के सबूतों का उल्लेख किया गया था। अन्तिम रिपोर्ट में गोधरा में रेलगाडी में आग लगने के बाद हुई हिंसक घटनाओं की जांच से संबंधित मामलों पर विचार किया गया है।