पुलिस रामपाल को गिरफ्तार करने के लिए आश्रम में गई

हरियाणा में हिसार के बरवाला में सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल के समर्थकों और पुलिस के बीच गतिरोध कल हिंसक झड़पों में बदल गया। हरियाणा पुलिस रामपाल को गिरफ्तार करने के लिए आश्रम में गई।

इस घटना में रामपाल समर्थक, पुलिसकर्मी और कुछ मीडिया कर्मी घायल हो गये। पंजाब और हरियाणा उच्‍च न्‍यायालय ने अदालत की अवमानना के मामले में रामपाल को शुक्रवार तक न्‍यायालय में पेश करने को कहा है।  पुलिस कार्रवाई कल शाम रोक दी गई, लेकिन आश्रम पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *