श्रीलंका ने उन पांच भारतीय मछुआरों को रिहा किया

श्रीलंका ने उन पांच भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है जिन्‍हें कोलम्‍बो उच्‍च न्‍यायालय ने मादक पदार्थों की तस्‍करी के मामले में मौत की सजा सुनाई थी। इन मछुआरों को भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया है।

ये हैं – एमर्सन, पी आगस्‍तस, आर विल्‍सन, के प्रसाथ और जे लेंगलेट। इन्‍हें नवंबर 2011 में गिरफ्तार किया गया था। भारत ने इन मछुआरों को माफी देने और रिहा करने के लिए दबाव बनाया था। पिछले महीने की 30 तारीख को कोलम्‍बो हाई कोर्ट में एक आश्‍चर्यजनक फैसले ने इन मच्‍छुआरों को अपराधिक घोषित किया। मछुआरों के खिलाफ सबूत काफी कमजोर थे। जीपीएस डेटा के अनुसार यह मछुआरे उस स्‍थान पर ही नहीं थे, जहां पर आरोप के अनुसार इन्‍होंने नशीले पदार्थ श्रीलंका के मछुआरों को दिये। हाई कोर्ट के फैसले के बाद इस महीने की 11 तारीख को भारतीय उच्‍चायोग की मदद से इन मछुआरों ने अपील दायर की। साथ ही इस मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र ने राष्‍ट्रपति महिंदा राजपक्षे के साथ टेलिफोन पर बात पर उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *