रूस के सोच्चि में विश्व शतरंज चैंपियनशिप में भारत के विश्वनाथन आनंद और मौजूदा चैंपियन नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन के बीच नौवीं बाजी भी बराबरी पर समाप्त हुई। इसके साथ ही आनन्द के चार और कार्लसन
के पांच अंक हो गए हैं। 12 बाजियों की प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी पहले साढ़े छह अंक हासिल कर लेगा उसे विजेता घोषित कर दिया जाएगा।