राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बर्धमान विस्फोट मामले के एक प्रमुख आरोपी म्यामां के नागरिक खालिद मोहम्मद को आज कोलकाता की एक अदालत में पेश किया। जांच एजेंसी ने खालिद और इस मामले में पहले गिरफ्तार
किए गए दो आरोपियों को आठ दिन की पुलिस रिमांड में दिए जाने का अनुरोध किया। खालिद को सोमवार को हैदराबाद में गिरफ्तार किया गया था।