ऑगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर सौदे में मनीलॉन्डरिंग के मामले में आरोप पत्र दाखिल

प्रवर्तन निदेशालय ने छत्तीस अरब रुपये के ऑगस्ता हेलीकॉप्‍टर सौदे में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में व्‍यापारी गौतम खेतान और इटली के दो नागरिकों सहित कई अन्‍य लोगों के नाम कल दिल्‍ली के न्‍यायालय

में पहला आरोप-पत्र दाखिल किया। आरोप पत्र ज़िला न्‍यायाधीश आई.एस. मेहता की अदालत में पेश किया गया जिन्होंने संबंधित मामले को विशेष न्‍यायाधीश वी.के. गुप्‍ता की अदालत में भेज दिया। अब मामले की सुनवाई सोमवार को होगी। प्रवर्तन निदेशालय वीवीआईपी लोगों के लिए हेलिकॉप्‍टर के सौदे में रिश्‍वत के रूप में दिए जाने के आरोपों की जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *