सरकार पूरे देश में निशुल्क ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध कराएगी और इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। आज नई दिल्ली में विश्व हिंदू सम्मेलन में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा
कि सभी सरकारी और विश्वविद्यालयों के पुस्तकालयों का कंप्युटरीकरण किया जाएगा, ताकि सभी लोगों को निशुल्क शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि छात्रों को देशभर में उच्च शिक्षा संस्थानों में स्थानांतरण आसान बनाने के लिए अगले शिक्षा सत्र से इच्छा पर आधारित क्रेडिट ट्रांसफर सिस्टम लागू किया जाएगा। श्रीमती ईरानी ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इस प्रस्ताव की मंजूरी दे दी है।