मध्यप्रदेश को एक और अवार्ड

मध्यप्रदेश को ई–गवर्नेंस के लिए सी.एस. आई निहिलेंट अवार्ड 2013-14 से नवाजा जाएगा। “अवार्ड फॉर सस्टेंड एक्सीलेंस इन ई–गवर्नेंस” के लिए मध्यप्रदेश का चयन स्टेट केटेगरी में किया गया है।

हैदराबाद कुकटपल्ली स्थित जवाहर लाल नेहरू ऑडिटोरियम में आगामी 13 दिसम्बर को कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया के 49 वें वार्षिक समारोह के मौके पर यह अवार्ड मध्यप्रदेश को प्रदान किया जायेगा। आंधप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री एन. चन्द्रबाबू नायडू समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश को जनहित में ई- गवर्नेंस के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य एवं उपलब्धियों, नवाचार एवं अभिनव पहल के लिए यह प्रतिष्ठित अवार्ड दिया जा रहा है। ज्ञात रहे कि मध्यप्रदेश को आई.टी. तथा ई-गवर्नेंस के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय अवार्ड मिले हैं। स्काच स्मार्ट गवर्नेंस अवार्ड 2013, सीएसआई अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन आई.टी. फॉर कॉम्पलेक्स 2013, सीएसआई निहिलेंट अवार्ड-2009 से 2013 तक लगातार, वेब रत्न अवार्ड, 2009-10, ई-गवर्नेंस के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार 2009-10, NASSCOM सीएनबीसी टीवी 18 अवार्ड 2009, मंथन अवार्ड-दक्षिण एशिया 2009, डीएआरपीजी और सिल्वर आइकन अवार्ड 2008 शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *