कमजोर वर्ग को आवास ऋण ब्याज पर सब्सिडी देने का विचार

आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों और कम आय वाले लोगों की सहायता के लिए सरकार आवासीय ऋण के ब्‍याज पर सब्सिडी देने पर विचार कर रही है। कल नई दिल्‍ली में शहरी गरीबी उन्‍मूलन मंत्री वेंकैया नायडू

ने कहा कि ब्‍याज में राहत की नीति नई आवासीय नीति का एक हिस्‍सा होगी। आवासीय मामलों को एक ही स्‍थान पर निपटाने की मांग पर श्री नायडू ने कहा कि पर्यावरण्‍ा और विमानन से संबंधित मंजूरी की प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *