महाराष्‍ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच बंटवारे का फार्मूला तय

महाराष्‍ट्र में शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बीच सरकार में मंत्री पद के बंटवारे को लेकर एक फार्मूले पर सहमति हो गई है। कल रात महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस के सरकारी निवास वर्षा

में यह बैठक हुई।शिवसेना नेताओं सुभाष देसाई और अनिल देसाई ने इस मुददे पर चर्चा के लिए श्री फडणवीस से मुलाकात की। महाराष्ट्र के शिक्षामंत्री विनोद तावड़े ने कल देर रात हुए भाजपा-शिवसेना की बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मंत्री पदों को लेकर दोनों पार्टियों के बीच जो चर्चा चल रही थी उसके लिए एक अंतिम फार्मूला निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेता इस फार्मूला पर आज चर्चा करेंगे और एक अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कल विश्वास व्यक्त किया कि शिवसेना से मंत्रिपदों को लेकर हो रही चर्चा से सकारात्मक हल निश्चित रूप से निकलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *