पार्क को भी मंदिर जैसा साफ-सुथरा और आकर्षक बनायें

गृह एवं जेल मंत्री श्री बाबूलाल गौर ने आज शक्तिनगर में शिव मंदिर के सामने बने पार्क में हाई मास्क और फाउंटेन सहित 7 लाख के कार्यों की आधारशिला रखते हुए स्थानीय रहवासियों से कहा कि जैसा मंदिर सुंदर और आकर्षक बनाया है

उसी अनुरूप पार्क को भी बनाएं और मेन्टेन रखें। पार्क में बाउंड्री वाल, पाथ वे, फाउण्टेन और हाई मास्क लाइटस लगाई जायेंगी। इसके बाद श्री गौर ने साकेत नगर के पंचवटी मार्केट में रुपये 1.5 लाख लागत के प्याऊ, बस स्टाप और अन्य विकास कार्य की आधार-शिला रखी। श्रीमती मालती पाण्डे, श्रीमती ममता भदौरिया, श्री जीतेन्द्र शुक्ला और अन्य स्थानीय रहवासी श्री गौर के साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *