उत्तर प्रदेश में नोएडा के दोषी मुख्य इंजीनियर यादव सिंह के कथित घोटालों की जांच कर रहे आयकर विभाग के दल ने कल शाम नोएडा में एक बैंक लॉकर खोलने में सफलता हासिल की है।
कुछ दिनों पहले आयकर विभाग ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेस-वे के पूर्व मुख्य इंजीनियर यादव सिंह के घर से कई सौ करोड़ रुपये और अवैध संपत्ति बरामद की थी।